अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 3 जनवरी 2021 को प्रातः 11ः00 बजे पुलिस ग्राउंड सिविल लाईन रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा मैनपाट के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री भगत दोपहर 12ः30 बजे से मैनपाट के शैला रिजॉर्ट में मैनपाट कार्निवाल के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे सायं 6 बजे कार द्वारा मैनपाट से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।