अम्बिकापुर 27 दिसम्बर 2020/ भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सरगुजा की कार्यकारिणी समिति की आमसभा की बैठक अब 4 जनवरी 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में आयोजित होगी। पूर्व में यह बैठक 28 दिसम्बर 2020 को आयोजित होने वाली थी। सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया ने सभी सदस्यों को उक्त तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।