samvaad
छत्तीसगढ़

लोकवाणी में इस बार मुख्यमंत्री युवाओं से करेंगे बात 28,29 एवं 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग

अम्बिकापुर 25 दिसम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी मे इस बार युवाओं से बातचीत करेंगे। इस सम्बन्ध मे कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 28, 29 एवं 30 दिसम्बर को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी का प्रसारण रविवार 10 जनवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10ः30 से 11 बजे तक होगा।

Leave a Reply