samvaad
छत्तीसगढ़

कोरोना वैक्सीन को लेकर सरगुजा में भी तैयारी शुरू, ११ स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वैक्सीन रखने के लिए की गई है २६ कोल्ड चेन की व्यवस्था, प्रशिक्षण की भी प्रक्रिया शुरू


अंबिकापुर. कोरोना वैक्सीन को लेकर सरगुजा में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन की रख-रखाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था भी की जा रही है। जिले के लिए २६ कोल्ड चेन जिसमें १ लाख से ज्यादा वैक्सीन रखे जाएंगे। वहीं अब तक जिले के ११ हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीका के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया है। जिसमें मिनानीन व एएनम भी शामिल हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी जिले में निर्देश जारी कर दिया है। निर्देश के बाद सरगुजा में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार पहले जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीका के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश जारी किया गया था। इसमें मितानिन से लेकर डॉक्टर भी शामिल हैं। अब तक जिले में ११ हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एप्प के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर सबसे पहले जिनका रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्हें टीका लगेगा।  इसके लिए जिला व ब्लाक स्तर पर प्रशिक्षण का काम चल रहा है। वैक्सीन का रख रखाव व लगाने सहित अन्य निर्देशों के तहत प्रशिक्षण का काम चल रहा है। सीएमएचओ ने बताया कि निर्देश के अनुसार पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मरियों को टीका लगाया जाना है। इससे टीकाकरण का ट्रायल भी माना जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मचारियों का लगाने का उद्देश्य यह है कि अगर टीका लगने के बाद इसका क्या असर हो रहा है। इसे स्वास्थ्य कर्मचारी असानी से समझ सकेंगे और बता पाएंगे। सीएमएचओ ने बताया कि वक्सीन का रख रखा की व्यवस्था की जा रही है। वैक्सीन दो डोज में लगेगा। पहले डोज की तैयारी की जा रही है। यह एक तरह का इंजेक्शन रहेगा। इसे २-४ डिग्री तापमान में रखने का नियम है। इसे रखने के लिए अपने यहां २६ कोल्ड चैन की व्यवस्था की गई है। पहले से भी कोल्ड चेन अपने यहां उपलब्ध थे। इसकी क्षमता १ लाख से ज्यादा वैक्सीन रखने की है। प्राथमिकता के अनुसार पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीका लगना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएमएचओ ने बताया कि जो भी स्वास्थ्य कर्मचारी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय जो पता दर्ज कराए होंगे उन्हें उसी स्थान पर टीका लगेगा। वह दूसरे स्थान पर जाकर नहीं लगा सकता है। वहीं टीका के लिए सेंटर बनाया जाएगा। एक सेंटर पर एक बार में १०० लोगों का ही टीमा लग पाएगा।

कोरोना के टीके को लेकर यह हैं प्रमुख बिंदु
  १.  पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को लगेंगे टीका। इसके लिए ११ हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों ने करा चुके हैं ऑनाइन रजिस्ट्रेशन
 २.   इनमें 50 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को व जिन्हें हाई रिक्स है। या बीमारी है उन्हें लगाया जाएगा। इसके लिए अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
३. टीका लगाने के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर बनाए जाएंगे टीकाकरण सेंटर
४. वैक्सीन को २-४ डिग्री तापमान में रखे का है नियम। इसके लिए २६ कोल्ड चैन की व्यवस्था की गई है।

स्कूटी सवार युवक ने लूटा ऑटो चालक की मोबाइल
अंबिकापुर. स्कूटी सवार युवक ने शुक्रवार की शाम को ऑटो चालक का मोबाइल लूट कर फरार हो गया। इस दौरान ऑटो चालक ने बदमाश का पीछा भी किया पर वह भागने में सफल रहा। ऑटो चालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के जोड़ापीपल निवासी अंतोष ताम्रकार ऑटो चलक का काम करता है। शुक्रवार की शाम को पुरारा बस स्टैंड के पास ऑटो में बैठकर मोबाइल सर्च कर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी सवार युवक पहुंचा और ऑटो चालक के हाथ से मोबाइल लूट कर फरार हो गया। इस दौरान ऑटो चालक ने बदमाश का पीछा श्रीराम मंदिर तक किया पर वह भागने में सफल रहा। ऑटो चालक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply