‘
अंबिकापुर. नगर निगम की सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों ने कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने सवाल उठाया कि प्रतिक्षा बस स्टैंड में कितने अवैध गुमटियां संचालित है। इस निगम की ओर से बताया गया कि प्रतिक्षा बस स्टैंड में पूर्व से ही नौ गुमटियां अवैध है। अवैध अतिक्रमण को लेकर निगम ने स्वयं स्वीकार किया। इस बात पर विपक्ष ने निगम को आड़े हाथों लिया। इस दौरान निगम की ओर बचाव करते हुए अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। नगर निगम की समान्य सभा गुरुवार को राजमोहिनी में आयोजित किया गया था।
समान्य सभा में निगम सभापति अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, एमआईसी सदस्य शफी अहमद, नेता प्रतीपक्ष प्रबोध मिंज सहित दोनों पक्ष के पार्षद उपस्थित थे। समान्य सभा में कोई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और निगम की ओर से उसे निराकरण करने की बात कही गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रबोधि मिंज ने सवाल उठाया कि निगम क्षेत्र अंतर्गत शासकीय जमीन पर तिक्रमण काफी तेजी से हो रहा है। लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। अतिक्रमण रोकने के लिए निगम द्वारा टीम का भी गठन किया गया है। यह टीम क्या कर रही है। वर्ष २०१९-२० में अवैध अतिक्रमण का ३८३ नोटिश जारी आया है। जिसमें ४० नोटिस अवैध वसूली का भी आया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केवल नोटिस जारी करने का काम निगम द्वारा किया गया है। अवैध अतिक्रमण वसूली का जरिया बन चुका है। इस सवाल पर एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने गंभीर विषय बताते हुए कहा कि ऐसे मामले में नागरिक के साथ-साथ निगम के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया जाए। ताकि अधिकारियों के रहते अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। इस दौरान अगर बचाव में पार्षद खड़े होते हैं तो उन्हें भी नोटिस जारी किया जाएगा। गंगापुर स्थित मुक्तिधाम के लिए चौकीदार की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस पर एमआइसी सदस्य शफी अहमद ने बताया कि गंगापुर में ६ मुक्तिधाम हैं। जिसमें १-१ चौकीधार की आवश्यकता पड़ेगी इसके लिए निविता आमंत्रित की जाएगी।
सड़क पर व्यापारियों का कब्जा
नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने निगम पर सवाल उठाया कि सड़क किनारे व नालियों को ढक कर छोटे व्यापरियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। वहीं सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों के साथ भी लोग गाली गलौज करते हैं। इस पर निगम की ओर से शफी अमहद ने कहा ने निगम आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि पक्ष व विपक्ष के प्रमुख पार्षदों के बीच बैठक कर इस विषय पर चर्चा भी होनी चाहिए। वहीं पाषर्द रमेश जायसवाल ने निगम पर आरोप लगाया कि सड़कों पर धूल उड़ रही है। लोग बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। साफ सफाई नहीं होने से लोग परेशान हैं। सफाई कर्मचारियों की कमी रहती है। कर्मचारियों की कमी के कारण एक तरफ सफाई करते ही दूसरी तरफ गंदगी फैल जाती है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी कर्मचारी कहीं नहीं दिखते हैं। कोरोना काल अधिकारियों कर्मचारियों के लिए शुभ दिन लेकर आया है। इस पर निगम की ओर से एमआईसी सदस्य ने कहा कि शहर के प्रमुख सड़कों पर दो बार सफाई कराई जाती है।
डिवाइडर में निगम द्वारा कराया गया वृक्षारोपण
नेता प्रतिपक्ष ने निगम पर आरोप लगाया कि रिंग रोड का निर्माण शासन द्वारा कराया गया है। जिसमें डिवइडर भी शामिल है और डिवाइडर में वृक्षा रोपण भी शासन द्वारा कराई जारी थी। इसके बावजूद भी निगम द्वारा लाखों रुपए खर्च कर वृक्षा रोपण का काम कराया गया है। इस पर शफी अहमद ने कहा कि शासन से स्वीकृति नहीं मिलने पर निगम की सड़क होने के कारण डिवाइडर में मिट्टी भरवाकर वृक्षारोपण कराया गया है।
लोन दिलाने के नाम पर युवक से ४७ हजार की ठगी
अंबिकापुर. अज्ञात व्यक्ति ने शहर के एक युवक को फोन कर ऑनलाइन लोन दिलाने के झांसा देकर ४६ हजार ७५३ रुपए ठग लिया है। पीड़ित युवक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार २८ वर्षीय रमतुल्ला खलीफा शहर के नावागढ़ का निवासी है। इसके पास २५ अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने इसके मोबाइल पर फोन किया और कहा कि आपको लोन के लिए कॉल किया गया है आपको २ लाख लोन मिल जाएगा। लोन मिलने के चक्कर में रमतुल्ला युवक के झांसे में आ गया और अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाए गए पेन कार्ड, आधार कार्ड व बैंक डिटेल उसके व्हाट्सप पर दे दिया। इसके बाद प्रोसेंसिंग फिस के नाम पर इसे रुपए की मांग की गई। वह तीन से चार बार में कुल ४६ हजार ७५३ रुपए ऑन लाइन भुगतान अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिए गए खाते नांबर पर कर दिया गया। लोन की राशि जब इसके खाते में नहीं आया तो इसे ऑनलाइन ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। इसके बाद वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।