स्थायी लोक अदालत में सदस्यों की नियुक्ति हेतु आवेदन 15 जनवरी तक
अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय बस्तर, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा में स्थापित स्थायी लोक अदालत में अन्य व्यक्तियों (सदस्यों) की नियुक्ति के लिए रिक्त पदों पर अर्हता प्राप्त व्यक्तियों से 15 जनवरी 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। नियुक्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.सीजीसालसा.जीओव्ही.इन का अवलोकन किया जा सकता है।