दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। दण्डाधिकारी द्वारा जांच पूर्ण कर सुसंगत अभिलेखों सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु 1 माह का समय-सीमा निर्धारित की गई है। सूरजपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरबसपुर, दबगढ़ी निवासी केन्द्रीय जेल परिरूद्ध दण्डित बंदी इमाम हुसैन, आत्मज अलीजान, उम्र 27 वर्ष 6 माह के अतिरिक्त कारावास का सजा भुगत रहा था। उक्त बंदी को केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल चिकित्सक के परामर्श पर 24 नवम्बर 2020 को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर भेजा गया था जहां उपचार के दौरान 1 दिसम्बर 2020 को ही दोपहर 2 बजे उक्त बंदी की मृत्यु हो गई। दण्डाधिकारी जांच में जेल में प्रवेश के समय बंदी के स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी, बंदी कब बीमार हुआ था तथा उसे ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर कब भेजा गया, क्या बंदी अचानक बीमार हुआ और उसकी मृत्य हो गई या पूर्व से उसका ईलाज किया जा रहा था, बंदी का ईलाज कब-कब और किसके द्वारा किया गया तथा उसे कौन-कौन सी औषधियां दी गई, बंदी किस बीमारी से ग्रस्त था, क्या बंदी को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई, क्या बंदी को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई लापरवाही बरती गई, यदि ऐसा हो तो विलंब या लापरवाही के लिए दोषी अधिकारी एवं कर्मचारी कौन-कौन हैं। क्या बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना दी गई यदि ऐसा है तो इसके लिए दोषी अधिकारी या कर्मचारी कौन-कौन हैं। इन सभी बिन्दुओं को शामिल किया गया है।