samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाजों एवं संघों के प्रतिनिधि मंडल से की मुलाकात

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम अम्बिकापुर स्थित उच्च विश्राम गृह में विभिन्न समाजों एवं संघों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत, उचित शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चिन्तामणी महराज, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, छत्तीसगढ़ औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री शफी अहमद, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, रामानुजगंज विधायक श्री वृहस्पत सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु सिंह, महापौर डॉ अजय अग्रवाल, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गोंड समाज, कायस्थ समाज, अग्रवाल समाज,नगेशिया समाज, कोरवा समाज, कवंर समाज, उरांव समाज, चेरवा समाज, माझी समाज, मुण्डा समाज, मझवार समाज, बंग समाज, पण्डो समाज, भुईहर समाज, संत सिरामणी रवि दास समाज, कोलता समाज, महकूल समाज, रजवार समाज, पनिका समाज, गिरी समाज, खटीक समाज, यादव समाज, मुस्लिम समाज, विश्वकर्मा समाज, केशरवानी समाज, जायसवाल समाज, रोनियार समाज, कश्यप समाज, ईसाई समाज, हल्वाई समाज, सतनामी समाज सहित अन्य समाजो तथा तीरंदाजी संघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सभी समाजों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना व उनके निदान करने के लिए उचित पहल करने की बात कही। इस दौरान मुख्यमंत्री को विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Leave a Reply