samvaad
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री बघेल भ्रमण कार्यक्रम

  अम्बिकापुर/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे न्यू सर्किट हाउस बलरामपुर में जिला अधिकारियों से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात वहीं विभिन्न निर्माण कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री बघेल हेलीकाप्टर द्वारा 2ः15 बजे सरगुजा जिले के ग्राम लुण्ड्रा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3ः40 बजे अम्बिकापुर पहुंचेगे। 
मुख्यमंत्री 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कार द्वारा ग्राम मेण्ड्राकला जाएंगे। वे वहां धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण व किसानों से चर्चा करेंगे। दोपहर 11ः55 बजे ग्राम केशवपुर में गोठान का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12ः45 बजे अम्बिकापुर के ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1ः25 बजे  अम्बिकापुर स्थित पी.जी. कॉलेज ग्राउंड लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे वहीं आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे महामाया आक्सीजोन पार्क का निरीक्षण करने के बाद गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन एवं निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4ः30 बजे हेलीकाप्टर से सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।  

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी संभागीय अधिकारियो को उपस्थित रहने के निर्देश

अम्बिकापुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के 13 एवं 14 दिसम्बर को सरगुजा जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो ने सभी विभागों के संभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दो 13 एवं 14 दिसम्बर को दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण, भूमिपूजन सहित अन्य स्थलों के निरीक्षण भी करेंगे।

Leave a Reply