अम्बिकापुर / नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री हरेश मण्डावी ने कहा है कि हो रही शीत को देखते हुए नगरीय निकाय क्षेत्र में बसे निःसहाय आवासहीन, गरीब, वृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को ठंड से प्रभावी होने की अधिक संभावना है। उन्होंने नगरीय क्षेत्र में शीत लहर से प्रभावित होने वाले जन सामान्य से बचाव हेतु चिन्हांकित स्थलों पर अलाव जलाने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिक निगम के कर्मी श्री राजकुमार साहू को दिए हैं। Leave a reply