एड्स शरीर के प्रतिरोधक क्षमता पर करता है हमला
एड्स दिवस पर जागरूकता ही बचाव सेमिनार का आयोजन
अंबिकापुर. 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर ‘विषय जागरूकता ही बचावÓ सेमीनार वर्कशॉप कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दकी द्वारा एचआईवी संक्रमण के बारे में विस्तृत रूप से बताये एवं उनकी कैसी रोकथाम करनी चाहिए उसके बारे में बताया गया। इसी क्रम में जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थी द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गये जिसमें विनय कुमार तिर्की, रजनीकान्त ठाकुर, नेहा सिंह द्वारा भी एड्स के बारे में कहा कि एड्स एक प्रकार के जानलेवा इंफेक्श्न से होने वाली गंभीर बीमारी है, इसे मेडिकल भाषा में ह्यूमन इ यूनोडेफिशिएंसी वायरस यानि एचआई के नाम से जाना जाता है। इसमें जानलेवा इंफेक्शन व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर हमला करता है जिसकी वजह से शरीर सामान्य बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं हो पाता है। इससे बचाव ही सुरक्षित रहने का एक मात्र उपाय है। कार्यक्रम का संचालन एवं समापन का आभार स्नेेहलता ठाकुर द्वारा किया गया। इस दौरान मैनपाट के ब्लाक परियोजना अधिकारी अशोक सिंह, स्वास्थ्य विभाग से खण्ड डाटा प्रबन्धक विनीत खरेए एवं रिर्सोस पर्सन वंदना मानिकपुरी, रमेंश यादव, अंजूमाला तिर्की, राकेश रोशन खाखाए घूरसाय तिर्की, उपस्थित हितग्राही, आदि सोशल डिसटेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित थे।
एड्स शरीर के प्रतिरोधक क्षमता पर करता है हमला एड्स दिवस पर जागरूकता ही बचाव सेमिनार का आयोजन
Leave a reply