अम्बिकापुर / भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को कमिश्नर कार्यालय कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के सभी कार्यालयों मे संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारियो के द्वारा भारत के संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। इसके साथ ही ‘‘भारत का संविधान उद्धेशिका’’ का शपथ दिलाया गया कि भारत को सम्पूर्ण प्रभूत सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक, न्याय विचार, अभिव्यक्ति, धर्म और उपासना में विश्वास होना चाहिए। इन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पी होना चाहिए।