samvaad
छत्तीसगढ़

न्यायालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहनना अनिवार्य

अम्बिकापुर / जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री बी.पी. वर्मा के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में भ्रमण कर कोविड-19 के सुरक्षात्मक मापदण्डों का ध्यान में रखते हुए जिला न्यायालय एवं न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारों एवं समस्त व्यक्तियों को मास्क पहनकर रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश दी गई। उन्होंने न्यायालय परिसर में बिना मास्क के घूमते लागों को मास्क पहनने की हिदायत देते हुए कोविड 19 से बचने मास्क को जरूरी बताया। इस दौरान न्यायालय परिसर में मास्क वितरण भी किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री जनार्दन खरे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री अशोक दुबे सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply