अम्बिकापुर 24 नवम्बर 2020/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि भारतीय रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली से प्राप्त नवीन नियमावली के अनुसार सरगुजा शाखा की कार्यकारणी समिति के चुनाव हेतु कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षता में 2 दिसम्बर 2020 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रोरेट कार्यालय अम्बिकापुर में आम सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों को आम सभा की बैठक में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है जिससे जिला सरगुजा शाखा की कार्यकारणी समिति का चुनाव सम्पन्न किया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के वर्ष 2019-20 के आय-व्यय की जानकारी, जन औषधि केन्द्र के वर्ष 2019-20 के आय-व्यय की जानकारी तथा कलेक्टर की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। Leave a reply