samvaad
छत्तीसगढ़

महिला आयोग के अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक 22 नवम्बर को प्रातः 9 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 7ः30 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर पहुंचेंगी। वे 23 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत अम्बिकापुर में सरगुजा एवं बलरामपुर जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। 24 नवम्बर को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर से सूरजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। तत्पश्चात रात्रि 8 बजे सर्किट हाउस अम्बिकापुर पहुंचेंगी। 25 नवम्बर को प्रातः 8बजे कोरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष बैकुण्ठपुर में कोरिया जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। इसके पश्चात रात्रि 9 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगी। 26 नवम्बर को प्रातः 9 बजे अम्बिकापुर से जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। श्रीमती नायक 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में जशपुर जिला से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी। वे 28 नवम्बर को जशपुर से रायपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी। 

Leave a Reply