अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ली जाने वाली विभागीय परीक्षा 25 जनवरी से 1 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। विभागीय परीक्षा में सम्मलित होने वाले परीक्षार्थी 10 दिसम्बर तक कलेक्टोरेट स्थित वित्त शाखा में अपना आवेदन अनिवार्यतः जमा करेंगे। इस परीक्षा में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उत्तीर्ण होने के लिए 10 प्रतिशत अंकों की छूट दी जाती है। छूट का लाभ लेने के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति संवर्ग के कर्मचारियों को आवेदन पत्र के साथ अपना जाति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
Leave a reply