अम्बिकापुर / केन्द्रीय जेल के अधीक्षक ने बताया है कि विगत दिवस दीपावली त्यौहार के अवसर पर जेल में परिरूद्ध बंदियों, उनकी बहनों एवं बच्चों के लिए उपयोगी उपहार दिए गए। जेल में प्रिजन मिनिस्ट्री के कार्यकर्ता प्रतिनिधि सिस्टर जॉय, सिस्टर शीबा, सिस्टर इलिजाबेद एवं फादर पीटर की उपस्थिति में लगभग 2 हजार मोजे, 200 स्कार्फ एवं बच्चों के लिए टोपियां उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार गायकवाड़, श्री एम.जी. गोस्वमी, सहायक जेल अधीक्षक श्री हितेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।