अम्बिकापुर / अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय त्रिपाठी ने बताया है कि अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन नियम 2013 अंतर्गत गठित उपखण्ड स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति की बैठक 19 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय अम्बिकापुर में आयोजित की गई है। बैठक में हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेद और उनका पुर्नवास अधिनियम 2013 के प्रावधानों के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। श्री त्रिपाठी ने समिति के सदस्यों से नियत तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है