samvaad
छत्तीसगढ़

जांच अवधि में वसूली करने पर माईक्रोफाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों पर होगी कार्यवाही

अम्बिकापुर 5 नवम्बर 2020/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा जिले में संचालित माईक्रोफाईनेंस कम्पनियों द्वारा ऋण वितरण की जांच के संबंध में गठित जांच दल द्वारा समूह की महिलाओं के शिकायत पर विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं जांच अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी ने बताया है कि जांच अवधि के दौरान माईक्रोफाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा समूह की महिलाओं पर वसूली हेतु दबाव बनाए जाने पर उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं प्रतिदिन जिला कार्यालय आकर शिकायत की जा रही है कि विभिन्न माईक्रोफाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों द्वारा किष्त जमा करने हेतु अनुचित दबाव बनाया जा रहा है जिससे ग्रामीण महिलाओं को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply