अम्बिकापु/जिला उपभोक्ता फोरम अम्बिकापुर में महिला एवं अनारक्षित सदस्य के एक-एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन 16 नवम्बर 2020 तक आमंत्रित किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला उपभोक्ता फोरम अम्बिकापुर में महिला एवं अनारक्षित सदस्य का कार्यकाल आगामी 21 जनवरी 2021 को समाप्त हो जाएगा जिसकी पूर्ति की जानी है। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 10 के तहत यह प्रावधान किया गया है कि जिला उपभोक्ता फोरम में एक अध्यक्ष रखा जाना है। यह पद जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद के समकक्ष होगा। इसके अतिरिक्त दो अन्य अशासकीय सदस्य होगें, जिनमें से एक महिला होना आवश्यक है। इसके लिए इच्छुक आवेदकों को कलेक्टर कार्यालय अम्बिकापुर के खाद्य शाखा से आवेदन का निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर वांछित दस्तावेजों के साथ 16 नवम्बर 2020 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की आयु 35 वर्ष से कम तथा 65 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आवेदक को न्यूनतम स्नातक उपाधि होनी चाहिए। उन्हें अर्थशास्त्र, वाणिज्य, लेखाकर्म, उद्योग, सार्वजनिक कार्य या प्रशासन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्राप्त ज्ञान होना चाहिए। आवेदक के लिए 10 वर्षों का अनुभव रखा गया है