0 सट्टा में कर्जदार हुए युवक ने लगाई फांसी, मौत
सूरजपुर। जिले मे इन दिनों व्यापक पैमाने पर सट्टापट्टी का धंधा बेखौफ रूप से संचालित किया जा रहा है। सम्भ्रांत परिवार के लोगो के साथ अब इस अवैध धंधे की गिरफ्त में मध्यम व छोटे तबके के युवा तेजी से आ रहे है और इसमें दांव लगाने के चक्कर मे न केवल कर्जदार हो रहे है, बल्कि कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या जैसे कदम भी उठा रहे है। शनिवार को एक ऐसा ही मामला नगर के बड़खापारा मोहल्ले में सामने आया है, जहां सट्टा बाजार में बड़ी रकम हारने के बाद एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया गया है बड़खापारा का सुभाष राजवाड़े जो दैनिक अखबारो के वितरण का कार्य करता था ने आईपीएल के मैचों में सटटा लगाया था और इस कारण वह लाखो रुपये का कर्जदार हो गया था। इस तनाव मे वह बीती रात आत्महत्या कर लिया। शनिवार सुबह जब सुभाष का भाई उसे उठाने गया था तो उसका शव फांसी पर लटकते देख उसके होश उड़ गए। सुचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना पश्चात शव का पीएम करा परिजनों को शव सौप दिया।
बेखौफ संलालित है सटटा का बाजार……
जिले मे सटटा की दुकानदारी सहित अवैध कारोबार बेख़ौफ़ फल-फुल रहा है पर इसकी भनक पुलिस को कैसे और क्यों नहीं है । यह समझ से परे है। कभी खेल की आड में सटटा का कारोबार तो कभी आनलाईन सटटा बडे पैमाने पर खिलाने का कारोबार। इस दिशा में पुलिस की आंखे बंद है हालात यह है की जिले में सटोरियो ने बडा जाल बिछा रखा है जिसमें हर दिन लाखो रुपये का दांव क्रिकेट मैचो पर लग रहा है। जिसका नतिजन आज एक नवयुवक की जान चली गई। मृतक के आईपीएल मे दो लाख से ज्यादा रकम हारने की बात सामने आ रही है। मृतक के घर के आसपास रहने वाले लोग व उसके मित्रो के अनुसार शुक्रवार को मृतक सुभाष के साथ कुछ लोगो का पैसे की लेनदेन के मामले विवाद भी हुआ था जिससे मृतक डिप्रेसन में था वह कल रात 11 बजे तक आईपीएल मैच देखने के बाद उसने मौत को गले लगा लिया।
सटटा पर कोई अभियान नही…..
जिले भर मे खुलेआम बडे पैमाने पर खुलेआम सटटेबाजी चल रही है सटोरियों पर नकेल कसने के लिये अबतक किसी तरह का कोई अभियान की शुरुआत नही हो पाई है जबकि जिला मुख्यालय सहित एसईसीएल क्षेत्रो सहित अन्य जगहो पर खुलेआम यह कारोबार हो रहा है पर पुलिस कार्रवाई की किसी प्रकार की नही की है।
निशुक्लक हेल्प लाईन नम्बर की खुली पोल
मृतक के शव का पीएम कराने के बाद परिजनो ने छ0ग0 शासन के द्वारा निशुल्क उपलब्ध मुक्ताजली वाहन के लिये टोल फ्री नंबर 1099 पर कई बार लगाया गया जिसमे बताया गया की मध्यप्रदेश लग गया है और फोन विछेद कर दिया गया है जिससे परिजन शव वाहन के लिये परेशान होते रहे तो वही जागरुक नागरिको ने इसकी सुचना अस्पताल प्रबंधन को देने पर उनके द्वारा शव वाहन पीएम स्थल पर भेजा गया। गौरतलब है कि जिले मे एक ही शव वाहन होने पर मृतको के परिजनो को काफी परेषानियो का सामना करना पडता है तो अभी हाल फिलहाल मे छ0ग0 सरकार के द्वारा शव वाहन के लिये टोल फ्री नंबर 4-5दिनो से मध्यप्रदेश लग रहा है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है आम जनो को सरकार किस तरह की सेवा मदद किया जा रहा है।
की जाएगी कार्रवाई
युवक की मौत के मामले में विवेचन की जा रही है। जआंच उपरांत जो तथ्य आयेगी उसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी।,,सटटा व जुएं पर अंकुश लगाने की हमेशा कार्यवाही की जाती रही है,,,अगर कही पर भी सटटा जुआ होगा तो उस पर कार्यवाही की जायेगी.।…. *
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर*
