अंबिकापुर. शहर के अलग-अलग स्थान से तीन बाइक चोरी के मामले सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो व गांधीनगर क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार राजू यादव अटल आवास मुक्तिपारा का निवासी है। वह २८ अक्टूबर को सब्जी लेने गांधीनगर स्थित बैरियर के पास गया था। वह अपनी बाइक क्रमांक सीजी १५, ४३९० को सड़क किनारे खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने पार कर दी। वह इसकी रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराया है। वहीं घुटरापारा निवासी रामलाल यादव की बाइक क्रमांक सीजी १५ सीयू ६०१९ को अज्ञात चोरों ने देवीगंज रोड स्थित एक दुकान से चोरी कर लिया गया है। वहीं तीसरी घटना सत्तीपारा स्कूल के पास की है। सोनपुर निवासी सुरेंद्र पांडेय की बाइक क्रमांक सजी १५ डी ८३८५ को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Leave a reply