samvaad
छत्तीसगढ़

कार्टून बॉक्स नहीं पहुंचाने पर मजदूर को मारपीट कर लूट ली बाइक व रुपए घर की रंगाई पुटाई कराने के नाम पर ले गया था युवक


अंबिकापुर. मजदूरी कराने के नाम पर ले जाकर दो युवक ने अज्ञात कार्टून को डिलिवरी कराने का दबाव बनाने लगा। इसके एवज में मजदूर को तीन सौ रुपए देने का लालच भी दिया। पर मजदूर कार्टून बॉक्स को डिलिवरी करने से मना कर दिया। इससे नाराज दोनों युवकों ने मजदूर की पिटाई कर दी और बाइक व २६ सौ रुपए लूट लिया। मजदूर ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है।
जानकारी के अनुसार २२ वर्षीय सलामुन पिता रफिक रनपुर का निवासी है और मजदूरी का काम करता है। वह गुरुवार की सुबह मजदूरी करने लेबर चौक अंबिकापुर आया था। यहां नावागढ़ निवासी ददु नामक व्यक्ति उसे घर में रंगाई पोताई करने के नाम पर अपने साथ ले गया। वह अपने घर न ले जाकर चांदनी चोक निवासी अनिल के पास ले गया और उसे बोला गया कि घर की रंगाई पोताई नहीं करानी है। एक कार्टून का बॉक्स है उसे एक जगह डिलिवरी कर दो। इसके एवज में ३०० रुपए दिया जाएगा। मजदूर डिलिवरी करने से मना कर दिया। इससे नाराज अनिल व ददू ने मजदूर की पिटाई कर दी और उसकी बाइक व २६ सौ रुपए भी लूट लिया। मजदूर ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराया है।

Leave a Reply