samvaad
छत्तीसगढ़

कोविड अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी, तीन और की गई जान अब तक जिले में ४३ कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत

कोविड अस्पताल में मौत का सिलसिला जारी, तीन और की गई जान
अब तक जिले में ४३ कोरोना संक्रमित मरीजों की हो चुकी है मौत
अंबिकापुर. अंबिकापुर कोविड अस्पताल में कोरोना पीड़ित तीन और की मौत हो गई। जिसमें दो महिला व एक पुरूष है। तीनों की उम्र ४३ से ७० वर्ष है। तीनों की स्थित काफी गंभीर बनी हुई थी। अब तक जिले में ४३ कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
सीतापुर देवगढ़ निवासी ७० वर्षीय महिला २३ अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे कोविड-१९ अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। वह पूर्व से कई बीमारियों से ग्रसित थी। श्वांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा था। गुरुवार की रात २.४० में इसकी मौत हो गई। वहीं परसा निवासी ४५ वर्षीय महिला २४ अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वह पूर्व से लकवाग्रस्त थी। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्वांस लेने में परेशानी होने पर उसे आईसीयू में रखा गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह ६.५० बजे इसकी मौत हो गई। वहीं तीसरी मौत शहर के गुदरी चौक निवासी ७० वर्षीय वृद्ध की हो गई। वह होम आइसोलेशन में था। बुधवार की दोपहर अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उसे अंबिकापुर कोविड अस्पताल ले कर आए थे। यहां चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रख कर इलाज कर रहा था। यहां गुरुवार की अहले सुबह ३.४५ बजे इसकी मौत हो गई। यह भी पूर्व में कई बीमारियों से ग्रसित था।

Leave a Reply