अम्बिकापुर / जिले में स्थापित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 5 नवम्बर को जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा इस दिन प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि प्रयास विद्यालयों में प्रवेश के लिए जिले में 1707 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर से 337, लुण्ड्रा से 220, लखनपुर से 316, बतौली से 141, मैनपाट एवं उदयपुर से 224-224 तथा सीतापुर से 245 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिले में नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव व सावधानी को ध्यान रखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु विकासखण्ड स्तर पर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर के लिए विकासखण्ड प्रयास आवासीय विद्यालय को, विकासखण्ड लखनपुर हेतु शासकीय उ.मा.विद्यालय लखनपुर, विकासखण्ड लुण्ड्रा हेतु शा.उ.मा. विद्यालय लुण्ड्रा, विकासखण्ड बतौली हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय बतौली, विकासखण्ड सीतापुर हेतु शासकीय उ.मा. विद्यालय सीतापुर एवं विकासखण्ड मैनपाट हेतु शा.उ.मा. विद्यालय नर्मदापुर को परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। उक्त परीक्षा के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है वे संबंधित विकासखण्ड के मण्डल संयोजक से सम्पर्क कर परीक्षा के संबंध में जानकारी तथा प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। यदि आवेदनों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर कलेक्टोरेट स्थित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं।
Leave a reply