samvaad
छत्तीसगढ़

श्री सुभाष शुक्ला को तहसीलदार उदयपुर का प्रभार

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा तहसीलदार श्री सुभाष शुक्ला को प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त तहसीलदार उदयपुर का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। इसके पूर्व जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू को तहसीलदार उदयपुर का प्रभार सौंपा गया था। श्री साहू की सेवायें तहसीलदार उदयपुर से वापस लेते हुए जिला कार्यालय अम्बिकापुर में पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply