samvaad
छत्तीसगढ़

किसानों की मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रहा भारतीय किसान संघ


अंबिकापुर। भारतीय किसान संघ छत्तीसढ़ प्रदेश के सरगुजा इकाई द्वारा दो अक्टूबर से ३१ अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से किसानों के प्रमुख मुद्दों से सरकार को अवगत कराने का कार्यक्रम चल रहा है। हस्ताक्षर प्रपत्र मु यमंत्री को मेल द्वारा भेजा जाएगा। भारतीय किसान संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष किशोर बघेल ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में किसानों के ही मध्य से आई तीन मु य मांगों को रखा गया है। धान खरीदी १५ नवंबर से की  जाए, इसके साथ ही  किसानों का कहना है कि कृषि में आए नवाचार के कारण किसान अब प्रति एकड़ २० से २५ क्विंटल धान का उत्पादन ले रहा है। ऐसे में सरकार भी धान लिमिट बढ़ाकर समितियों के माध्यम से २० क्विंटल की खरीदी करे। वहीं तीसरी मांग मक्का खरीदी पुन: सरकार द्वारा प्रारंभ की जाए। इन मांगों से प्रदेश सरकार को हस्ताक्षर प्रपत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply