अंबिकापुर. ६ दिन पूर्व सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर सिहारजोर निवासी २३ वर्षीय नवविवाहिता अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि मृतिका के शादी के चार साल बाद भी कोई बच्चा नहीं होने के कारण पति कुंवर गिरी द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और दूसरी शादी करने की धमकी दिया जा रहा था। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा ३०६ के तहत अपराध दर्ज लिया है। जानकारी के अनुसार २३ वर्षीय सुमन रानी गिरी सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंशीपुर सिहारजोर की निवासी थी। वह २० अक्टूबर की रात ७.३० से ९ बजे के बीच अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति रात ९ बजे उठकर देखा तो वह फंदे पर झूल रही थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि सुमन की शादी के चार वर्ष हो गए थे। बाल बच्चा नहीं होने के करण पति उसे प्रताड़ित करता था। दूसरी शादी करने व घर से भगा देने की धमकी दी जाती थी। इससे परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति कुंवर गिरी के खिलाफ धारा ३०६ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पति के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की थी आत्महत्या आरोपी पति के खिलाफ धारा ३०६ के तहत अपराध दर्ज
Leave a reply