पीएचई विभाग के एसडीओ युवती से करता था बलात्कार, अपराध दर्ज
घर का काम करने व पढ़ाई-लिखाई कराने के नाम पर युवती को रखा था अपने घर में
अंबिकापुर. पीएचई विभाग के एसडीओ ने नौकरी लगवाने, बैंक खाता खोलवाने व पत्नी बनाकर रखने का लालच देकर एक युवती के साथ पिछले एक वर्ष तक बलात्कार करता करता रहा। परेशान होकर युवती काम छोड़कर अपने घर चली गई। इस दौरान एसडीओ पीड़िता को तरह-तरह की धमकी देता रहा इस कारण वह डर से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रही थी। पीड़िता आखिरकार हि मत कर इसकी रिपोर्ट अजाक थाने में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार ६० वर्षीय एनआर कुरैशी एमपी का रहने वाला है। वह अंबिकापुर पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ है और शहर के नावापारा में रहता है। वह वर्ष २०१६ में २४ वर्षीय एक युवती को घर का काम करने व पढ़ाने लिखाने के नाम पर अपने घर में रखा था। इसी बीच उसकी नियत बिगड़ गई और जुलाई २०१६ में युवती का नौकरी लगवा देने, बैंक खाता खोलवादेने व पत्नी बनाकर रखने का लालच देकर बलात्कार करना शुरू कर दिया। वह अपै्रल २०१७ तक युवती के साथ लालच देकर जबरन बलात्कार करता रहा। इसके बाद युवती परेशान होकर वहां से अपने घर भाग गई। एसडीओ द्वारा बार-बार उसे धमकी दिया जाता था। इस डर से वह घटना के संबंध में किसी को जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद वह किसी तरह हि त जुटा कर घटना के संबंध में परिजन को को बताई। पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट अजाक थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पीएचई विभाग के एसडीओ के खिलाफ धारा ३७६ (२) (ख) आईपीसी ३७६ (२) (एन), ३(२)(वी), ३१३ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पीएचई विभाग के एसडीओ युवती से करता था बलात्कार, अपराध दर्ज घर का काम करने व पढ़ाई-लिखाई कराने के नाम पर युवती को रखा था अपने घर में
Leave a reply