samvaad
छत्तीसगढ़

फौती नामांतरण दुरूस्ती हेतु मृत्यु पंजी की छायाप्रति उपलब्ध कराने के निर्देश

अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने फौती नामांतरण दर्ज करने हेतु वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 में दर्ज मृत्य पंजी की छायाप्रति तहसीलदारों को 30 अक्टूबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिया गया है। जिलें में फौती नामांतरण एवं अभिलेख शुद्धता हेतु 1 नवम्बर से अभियान चलाया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायतों में संधारित मृत्य पंजी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply