बैकुण्ठपुर/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सेवानिवृत्त पूर्व अपर कलेक्टर अशोक कुमार धृतलहरे को निज स्थापना में निज सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता ने बताया कि श्री धृतलहरे पूर्व में एडिशनल कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इस नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने आदेश जारी किया है। विदित हो कि अशोक कुमार धृतलहरे वरिष्ठ व प्रशासनिक कार्यों के जानकार अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कोरिया के अलावा रायगढ़, और जांजगीर चांपा में एडिशनल कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। उनका उस क्षेत्र में लोगों के साथ काफी अच्छा मधुर संबंध रहा है। उनकी सेवा और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने उन्हें अपने निजी स्थापना में निजी सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
Leave a reply