samvaad
छत्तीसगढ़

फौती नामान्तरण दुरूस्ती एवं बी-1, खसरा की अभिलेख शुद्धता हेतु तिथि निर्धारित

अम्बिकापुर /  अपर कलेक्टर श्री अमृत लाल धु्रव से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त तहसीलों में संदिग्ध खसरों की संख्या, भूमि स्वामी विहीन खातों की संख्या, शून्य रकबा वाले खातों की संख्या, संकलन हेतु लुप्त खसरों की संख्या के विलोपन का कार्य प्रगति संतोषजनक नहीं है। 20 अक्टूबर 2020 के समय-सीमा बैठक में दिए गए निर्देशानुसार अभिलेख शुद्धता के कार्य हेतु तिथि निर्धारित की गई है। 
जारी आदेशानुसार राजस्व अभिलेख शुद्धता एवं दुरूस्ती हेतु 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2020 तक समय निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार फौती नामान्तरण दुरूस्ती हेतु 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2020 तक, ग्राम में खसरा, बी-1 का वाचन एवं वितरण 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक निर्धारित किया गया है। संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नियत तिथि तक अपना कार्य पूर्ण कर इस आशय का प्रमाण पत्र कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply