अम्बिकापुर / नगर निगम अम्बिकापुर के 15 वार्ड में शासकीय उचित मूल्य दुकानों के युक्तियुक्तकरण के तहत दुकान संचालित करने हेतु 19 अक्टूबर तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, वार्ड क्रमांक 6 महाराणा प्रताप वार्ड, वार्ड क्रमांक 8 फुन्दुडिहारी वार्ड, वार्ड क्रमांक 10 बाल गंगाधर तिलक वार्ड, वार्ड क्रमांक 14 नमनाकला वार्ड, वार्ड क्रमांक 24 पं.जवाहरलाल नेहरू वार्ड, वार्ड क्रमांक 27 शहीद भगत सिंह वार्ड, वार्ड क्रमांक 28 गौरी वार्ड, वार्ड क्रमांक 29 लोकनायक जयप्रकाश वार्ड, वार्ड क्रमांक 32 रामानुजवार्ड, वार्ड क्रमांक 33 ब्रम्ह वार्ड, वार्ड क्रमांक 38 डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड, वार्ड क्रमांक 39 रफी अहमद वार्ड, वार्ड क्रमांक 41 शहीद अब्दुल हमीद वार्ड तथा वार्ड क्रमांक 44 इन्दिरा गांधी वार्ड हेतु आवेदन जमा कर सकते हैं।