samvaad
छत्तीसगढ़

पांच परिवीक्षाधीन व्याख्याता पंचायत नियमित


अम्बिकापुर / जिला पंचायत सरगुजा की सामान्य प्रशासन की बैठक में अनुमोदन उपरांत पांच परिवीक्षाधीन व्याख्याता पंचायत जिनका विगत 02 वर्षों का कार्य संतोषप्रद रहा है, उनके गोपनीय प्रतिवेद के आधार पर परिवीक्षा अवधि समाप्त कर वेतनमान 5300-150-8300 पर नियमित किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार लखनपुर विकासखण्ड के हाई स्कूल लैंगा में पदस्थ व्याख्याता पंचायत श्री खगेन्द्र सिंह, लखनपुर विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरगोती में पदस्थ व्याख्याता पंचायत श्री पंचाम कुमार, बतौली विकासखण्ड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा में पदस्थ व्याख्याता पंचायत श्री प्रमेश कुमार एवं श्रीमती ममता शाह तथा लुण्ड्रा विकासखण्ड के हाई स्कूल पसेना में पदस्थ व्याख्याता पंचायत श्रीमती अंजुम को नियमित किया गया है।

Leave a Reply