अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 13 अक्टूबर 2020 को दोपहर 1 बजे शासकीय हेलीकाप्टर से उदयपुर विकासखण्ड के ग्राम खम्हरिया में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2ः30 बजे ग्राम खम्हरिया से प्रास्थान कर अपरान्ह 4 बजे फतेहपुर पहुंचेगे। अपरान्ह 4ः30 बजे पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री द्वय 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे पीजी कॉलेज ग्राउण्ड से शासकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11ः30 बजे बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लोधी पहुंचेंगे। दोपहर 12ः30 बजे ग्राम रेवती में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम रेवती से प्रस्थान कर दोपहर 2ः30 बजे पीजी कॉलेज ग्राउण्ड पहुंचेंगे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री द्वय 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से शासकीय हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।