samvaad
मध्यप्रदेश

आदिवासी समाज के अध्यक्ष ने की एसपी और कलेक्टर से मुलाकात


बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में हुए फर्जी पट्टा के नाम पर सैकड़ों आदिवासियों के  ठगी के शिकार होने के खबर को संज्ञान में लेते हुए सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष बलरामपुर बसंत कुजूर  के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर संपर्क किया गया जहां पर ठगी के शिकार हुए ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाई और उन्होंने बताया कि तहसीलदार पटवारी के द्वारा जारी वन अधिकार ऋण पुस्तिका से भ्रमित होकर ही ठगी के शिकार हुए हैं आदिवासियों ने बताया कि फर्जी पट्टा के आधार पर ऋण पुस्तिका जारी हुआ है जिसे दिखाकर यह बताया गया कि यह पट्टा तो सही है इसमें आप लोगों को घबराने और डरने की जरूरत नहीं है यही कारण है की काबिज भूमि का वन अधिकार पत्र आदिवासियों ने लिया मामले के खुलासे के बाद उन आदिवासियों की चिंता सता रही थी कि उनसे पैसे की ठगी भी हुई और उन्हें जमीन का पट्टा भी नहीं मिला जिन पर  वो वर्षों से काबिज हैं आदिवासी समाज को भरोसा दिलाते हुए मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए बसंत कुजूर ने बलरामपुर कलेक्टर श्याम धावडे़ से मुलाकात कर आदिवासी की समस्याओं को रखते हुए काबिज किसानों को पट्टा वितरण कराने की मांग की है वहीं  बलरामपुर एसपी  से मिलकर निर्दोष आदिवासियों को  न्याय दिलाने  एवं इस मामले में शामिल दोषी अधिकारी- कर्मचारियों के ऊपर सख्त कारवाही की भी मांग की है

Leave a Reply