samvaad
छत्तीसगढ़

एसईसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 जयनगर पुलिस की कार्रवाई

*सूरजपुर। एसईसीएल में नोकरी लगाने के नाम पर चार लोगों से रकम वसूलने वाले एक फरार आरोपी को पुलिस ने उदयपुर से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि ग्राम करतमा का विनोद दास ने जयनगर थेन में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मई 2018 को राजापुर लकड़ापारा का शिवरतन प्रजापति ने एसईसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 35 हजार रूपये एवं सुरेन्द्र सोनवानी से करीब 70 हजार रूपये की धोखाधड़ी किया है। जिस पर रिपोर्ट पर धारा 420 का अपराध पंजीबद्व कर जाँच में लिया गया।
मामले की जांच के दौरान फरार शिवरतन को मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर उदयपुर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि विनोद दास के साथ वर्ष 2013 से 15 तक कमलपुर अदानी कोल साईडिंग में गार्ड की नौकरी के दौरान जान-पहचान हुई थी। गार्ड की नौकरी छोड़ने के बाद एसईसीएल के एक कंपनी में गार्ड का काम करने के दौरान 2018 में विनोद दास मिला, जिसे एसईसीएल में नौकरी लगाने हेतु 4 लाख रूपये लगेगा कहा। इसके बाद विनोद से 30 रूपये, सुरेन्द्र से 60 हजार रूपये, सतीश रजक से 30 हजार रूपये तथा सतेन्द्र राजवाड़े से 30 हजार रूपये नोकरी लगाने के नाम पर उसके द्वारा लेना स्वीकार किया गया। बताया गया है कि आरोपी इनता शातीर था कि उसने सांवरटिकरा के एक व्यक्ति जिसकी जमीन एसईसीएल में फंसी थी। उक्त जमीन के कागजात को दिखाकर नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेता और अपने हिस्से का रकम रखकर अपने एक सहयोगी मित्र के खाते में जमा करता। यहीं नहीं आरोपी अपने दामाद से भी नौकरी के लिए भी पैसा लेकर अपने सहयोगी के साथ बंटवारा किया। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी से हासिल किए रकम को अपने जिस सहयोगी के खाते में जमा किया था माह अगस्त 2020 में मृत्यु होना एवं अपने हिस्से में प्राप्त किए रकम को खर्च कर देना बताया। मामले में आरोपी शिवरतन प्रजापति 50 वर्ष राजापुर, लकरापारा, जयनगर हाल मुकाम पउआपारा विश्रामपुर के विरूद्व अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक पासवान, एएसआई विराट विशी, आरक्षक अनिल, सुरेश तिवारी व शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a Reply