अम्बिकापुर – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नगर के सड़को पर आवारा घुमने वाले पशुओं के दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम आयुक्त को आवारा घूमने वाले पशुओं को कांजी हाउस में रखने तथा उनके मालिकों पर पशु क्रूरता अधिनियम अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
उल्लखनीय है कि अम्बिकापुर नगर रिंग रोड से चारो ओर से घिरा हुआ है जो मुख्य मार्ग भी है। इस मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन से काफी दबाव होता है। ऐसे में मवेशियों के सड़क पर घूमने अथवा बैठने से दुर्घटना होना स्वाभाविक है। दुर्घटना में जन क्षति के साथ ही इन बेजुबान मवेशियों की मृत्य हो जाती है या शरीर भंग के कष्ट से जूझना पड़ता है। नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को कांजी हाउस में रख जुर्माना लगाने तथा नीलाम करने की कार्यवाही की जाती है, इज़के बावजूद भी पशु मालिको द्वारा पशुओं को बांध कर रखने में सख्ती नही बरती जा रही है।
Leave a reply
