हर रोज मिल रहे दर्जनों की सं या में कोरोना पीडि़त, गुरुवार को ४६ मिले पॉजिटिव
अंबिकापुर. जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। वहीं संक्रमण की भी आंकड़ों में कोई कमी नहीं आ रहा है। हर रोज दर्जनों की सं या में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। पिछले २४ घंटे के अंदर कोरोना से दो व्यक्ति की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में हो गई। शहर की स्थित अब भयावह होता जा रहा है। कोरोना अब मौत का तांडव करना शुरू कर दिया है। मौत का आंकड़ा एक-एक कर बढ़ रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हडक़ंप मचा हुआ है। दोनों मृतक सरगुजा जिले के ही हैं। जिसमें एक शहर का निवासी है। दोनों को पॉजिटिव पाए जाने पर इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक कुल ९ लोगों कोरोना के जंग में हार गए हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा एक हजार पार कर चुका है।
जिले में कोरोना अब नया मोड़ लेना शुरू कर दिया है। संक्रमण के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढऩा शुरू हो गया है। अब तक जिले में कोरोना से ८ लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की सं या एक हजार पार हो गया है। जबकि ५९३ लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। बुधवार की रात ९.४५ बजे ५५ वर्षीय पुरूष की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड वार्ड में हो गई। यह शहर के सदर रोड का निवासी था। पॉजिटिव पाए जाने पर सात सिलंबर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यहां स्थिति गंभीर होने पर उसे आईसीयू में विशेष निगरानी में रख कर इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी जानकारी परिजन को दे दी गई है। परिजन के उपस्थिति में और प्रशासन की निगरानी में उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा। वहीं गुरुवार की दिन में शहर से लगे बरगीडीह निवासी ५९ वर्षीय पुरूष की हो गई। इसे कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एक सितंबर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। यह लगातार हाईगे्रड बुखार से पीडि़त था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर रौशन वर्मा ने बताया कि कोरोना से २४ घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में दो लोगों की मौत हो गई। देनों की उम्र ५५ से ५९ वर्ष है। बताया जा रहा है कि दोनों को पूर्व में किसी तरह की कोई विशेष बीमारी नहीं थी। दोनों मरीज को फेफड़े में निमुनिया होने के कारण मौत हुई है। चिकित्सकों का मनना है कि पूर्व में भी पूर्व में स्वस्थ्य लोगों को कोरोना से मौत हो रहे थे। पर सरगुजा में भी इस तरह के मामले सामने आने लगे हैं।
यह है मरीजों की भीर्ती की व्यवस्था
जिले में हर रोज दर्जनों की सं या में मरीजों की मिलने का सिलसिला पिछले दो माह से जारी है। मरीजों को अब रखना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल होने लगा है। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बने कोविड वार्ड में ६७ मरीज भर्ती हैं। जिसमें १० मरीजों की स्थिति गंभीर है। इन मरीजों को आईसीयू में रख कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में मात्र १० बेड का आईसीयू है। पूरी बेड मरीजों से भरा हुआ है। वहीं जिले में हर रोज दर्जनों की सं या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। गंभीर मरीजों के आने पर अब आईसीयू में रखना मुश्किल हो जाएगा।
४६ पाए गए पॉजिटिव
जिले में कोरोना पॉजिटिवओं की सं या हर रोज बढ़ता जा रहा है। हर दिन लगभग तीन से चार दर्जन संक्रमित पाए जा रहे हैं। जिसमें शहर से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल ४६ लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिसमें सभी के सभी अंबिकापुर शहर व आस पास के क्षेत्र के हैं। कई लोग शासकीय कार्यालय के कर्मचारी भी संक्रमिति हैं। मेडिकल कॉलेज व एसबीआई मु य शाखा के कर्मचारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। शहर से लगे धौरपुर २, सदर रोड १, ब्रह्म रोड १ लखनपुर ४ मेडिकल कॉलेज १ गहिला गुरू आश्रम के पास २, चिताबाहार २ कतकालो १ बतौली २ बररगीडीह १ गांधीनगर ४, सुभाष नगर १, भगवानपुर १ कंपनी बाजार ३ मनेन्द्रगढ़ रोड १, अंबिकापुर ६, चोपड़ापारा १, दत्ताकालोनी २, आईटीआई कोलोनी १ केदारपुर १ बंगाली पारा १ बनारस रोड १, ब्रह्म रोड १ बौरीपारा २ एसबीआई मु य शाखा १, नावापारा १ नमला कला १ मरीज पाए गए हैं। इन सभी मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल व आइसेलेशन सेंटर में भर्ती कराया गया है।
कोरोना को मात देकर 11 व्यक्ति लौटे घर
मेडिकल कालेज के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने बताया है कि अ िबकापुर के सांई कॉलेज के 60 वर्षीय पुरूष, बिलासपुर चौक के 75 वर्षीय महिला, 40 महिला, गंगापुर के 34 वर्षीय पुरूष, पार्वतीपुर के 55 वर्षीय पुरूष, प्रतापपुर के 34 वर्षीय पुरूष, वाड्रफनगर के 39 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय महिलाए 4 वर्षीय बालिका, 6 वर्षीय बालक तथा सूरजपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष को 5 दिन के हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्जार्च कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अ िबकापुर में 10 सित बर की स्थिति में 64 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। भर्ती मरीजों में सरगुजा जिले के 53, कोरिया जिले के 04, सूरजपुर जिले के 06, बलरामपुर जिले के 01 मरीज हैं जिसमें 27 महिलाए 33 पुरुष, 02 बालक और 02 बालिका शामिल हैं।
