जशपुरनगर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बारो निवासी रामसाय पैंकरा को अपनी पत्नी स्वर्गीय मनसुखनी बाई की मृत्यु के बाद आखिरकार मुआवजा राशि मिल गई है। आंगनबाड़ी केंद्र में खाना बनाने के दौरान आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गईं आंगनबाड़ी सहायिका मनसुखनी बाई की 24 जनवरी 2024 को मिशन अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।पत्नी की मृत्यु के बाद मुआवजा प्राप्त करने के लिए रामसाय पैंकरा लंबे समय तक विभागीय कार्यालयों के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पाई।इसके बाद उन्होंने सीएम कैम्प कार्यालय बगिया पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम लिखित आवेदन सौंपा और अपनी पीड़ा बताते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, जिसके परिणामस्वरूप मृतक के पति रामसाय पैंकरा को 4 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई।मुआवजा राशि मिलने से परिवार को आर्थिक संबल मिला है। लंबे समय से सहायता की प्रतीक्षा कर रहे परिवार ने राहत मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम कैम्प कार्यालय बगिया बना लोगों की आशा का केंद्र
सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आम नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर पहुंच रहे हैं। यहां प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के माध्यम से कार्रवाई कर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। रामसाय पैंकरा के परिवार को मुआवजा मिलने का यह मामला दर्शाता है कि समय पर पहल और प्रशासनिक कार्रवाई से जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल सकती है।सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से जरूरतमंदों को राहत मिलने की उम्मीद मजबूत हो रही है।
