samvaad
छत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सौगात: बूढ़ाडांड से नवापारा सारसमार मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए की मिली मंजूरी, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ग्रामीणों ने लगाई थी गुहार…..*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले पत्थलगांव क्षेत्र के बूढ़ाडांड से नवापारा सारसमार तक पहुँच मार्ग निर्माण के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस स्वीकृति के साथ ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए जीवन रेखा जैसा है, जो खेती-किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े दैनिक आवागमन में अहम भूमिका निभाएगा।अब तक ग्रामीणों को इस मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था — बरसात के मौसम में रास्ता कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता था, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को खास परेशानी होती थी।ग्रामीणों ने कुछ माह पूर्व सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर अपनी समस्या रखी थी।जनता की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस मार्ग निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे, और अब शासन स्तर से प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल गई है।

*सीएम कैंप कार्यालय बगिया समस्या सुनने से लेकर अमल करने तक निभा रहा है जिम्मेदारी*

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सीएम कैंप कार्यालय बगिया अब हमारे लिए आशा का नया केंद्र बन गया है। यहाँ हर वर्ग के लोग अपनी बात लेकर आते हैं और समाधान लेकर लौटते हैं। यह सिर्फ़ एक कार्यालय नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ सुनने और उस पर अमल करने का केंद्र बन गया है।नए मार्ग के निर्माण से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के गांवों को भी बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से अब कृषि उत्पादों की ढुलाई, बच्चों का स्कूल आना-जाना और बीमारों को अस्पताल पहुँचाने में काफी सुविधा होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया जाए, ताकि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुँचे।इस स्वीकृति के साथ जशपुर जिले के विकास का एक और अध्याय जुड़ गया है, और मुख्यमंत्री श्री साय की जनसेवा एवं सुशासन की सोच एक बार फिर धरातल पर दिख रही है।

Leave a Reply