samvaad
छत्तीसगढ़

*Big Breaking jashpur:-स्कूल खुलने के दूसरे दिन ही हेडमास्टर नदारद,अपने कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही,शिक्षा अधिकारी ने कही सख्त कार्यवाही की बात..!*

शिक्षा अधिकारी।

जशपुर/बगीचा:-एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों से भागते नजर आ रहे हैं। बगीचा विकासखण्ड के प्राथमिक शाला कलिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ स्कूल खुलते ही हेडमास्टर संदीप एक्का गायब मिले।

जानकारी के अनुसार, गर्मी छुट्टी के बाद स्कूल खुलने के महज दूसरे दिन ही प्रधानपाठक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। बच्चों की उपस्थिति के बावजूद स्कूल में नेतृत्वकर्ता की अनुपस्थिति से स्थानीय अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों का कहना है कि जब शिक्षक ही अपनी ड्यूटी को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो बच्चों का भविष्य कैसे संवर पाएगा?

इस मामले पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा ने कहा कि बिना सूचना के गैरहाजिर रहना गंभीर लापरवाही है और संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे शिक्षकों पर सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाए जाएं ताकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और जवाबदेही बनी रहे।

Leave a Reply