samvaad
छत्तीसगढ़

लुंड्रा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों से 150 नग मन:प्रभावी कफ सीरप बरामद किया पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई


अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस के द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों के विरूद्ध नवाबिहान अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें जिले की पुलिस को सफलता मिल रही है। इसी क्रम में लुंड्रा थाने की पुलिस ने दो आरोपितों से 150 नग मन:प्रभावी कफ सीरप बरामद किया है। पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई से ऐसे कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में संचालित नशे के विरूद्ध नवाबिहान अभियान की कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में नशेडिय़ों के मन को तृप्त करने में लगे लोगों पर नकेल कसने की कार्रवाई अनवरत चल रही है। नशे के गिरफ्त में आए लोगों की काउंसलिंग कर मन:प्रभावी मादक पदार्थों से दूर रहने प्रेरित भी किया जा रहा है। इसके साथ ही नशीली वस्तुओं की खेप शहर में लेकर आने वाले पुलिस के निशाने पर हैं। इसी कड़ी में थाना प्रभारी लुंड्रा ने 09 अगस्त की रात एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग, वारंटी धर-पकड़ के लिए ग्राम भ्रमण के दौरान पतराडीह चौक के पास कोरंधा की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को रोका, जो सफेद बोरे में कुछ सामान लेकर आ रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर ये विपरीत दिशा में भागने लगे। पुलिस जब इन्हें घेराबंदी करके पकड़ी और पूछताछ की तो इन्होंने अपना नाम धनुष पैकरा एवं नरेंद्र शुक्ला बताया। बोरे मे रखे समान के बारे में पूछताछ करने पर वे सही जवाब नहीं दे रहे थे। संदेहियों की तलाशी लेने पर धनुष पैकरा के कब्जे के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीवाई 0725 की डिक्की से 25 नग मन:प्रभावी कफ सिरफ एवं आरोपी नरेंद्र शुक्ला के कब्जे से सफेद बोरी में 125 नग  कफ सिरप कुल 150 नग जब्त करने में पुलिस सफल हुई। इसकी कीमत 18 हजार 555 रुपये बताई जा रही है। आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, सउनि चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक कुंदन मिंज, आरक्षक दीपक पांडेय, अनिल बड़ा शामिल रहे।

Leave a Reply