samvaad
छत्तीसगढ़

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने निकलेगी तिरंगा यात्रा, होंगे विविध आयोजन भाजपा कार्यालय में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जागृत करने हुई बैठक


अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला पदाधिकारियों की बैठक संकल्प भवन में हर घर तिरंगा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम हर घर तिरंगा को सफल बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेताओं के साथ सभी मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।  
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा कार्यक्रम नौ अगस्त से 15 अगस्त तक देश के कोने-कोने में मनाया जाना है, जिसकी तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। हमें आने वाले नौ से 11 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार, तिरंगा यात्रा निकालना, हॉट-बाजारों, मेलों, सार्वजनिक स्थानों पर देश भक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजन मंडल स्तर तक करेंगे, ताकि हर घर तिरंगा कार्यक्रम बूथ स्तर तक हर घरों में मनाया जा सके। जिलाध्यक्ष ने सभी से आग्रह किया है कि 15 अगस्त के पश्चात राष्ट्रध्वज को सम्मान पूर्वक अपने पास सुरक्षित रखें। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मेजर अनिल सिंह ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया जाना सुनिश्चित किया गया है, जो हम सबके लिए गौरवान्वित करने के साथ सभी के अंदर राष्ट्र भक्ति जगाने वाला है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हम सभी देशवासियों को सफल बनाना है। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सभी पोस्ट ऑफिस में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायपुर में है। सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने के लिए विभिन्न जागरण कार्यक्रम का आयोजन जैसे प्रभात फेरी, घर-घर संवाद आदि के माध्यम से जागृत करना है। बैठक को नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं देवनाथ सिंह ने व आभार प्रदर्शन धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह देव ने किया। जिला पदाधिकारी बैठक में पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, परमवीर सिंह बाबरा, राजबहादुर शास्त्री, राजकुमार बंसल, जन्मजय मिश्रा, विनोद दुबे, राजेन्द्र जायसवाल, डॉ.आनंद राज सोनी, रोशन गुप्ता, राधेश्याम ठाकुर, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, विजय व्यापारी, विकास पांडेय, मधु चौदहा, अभिषेक शर्मा, करता राम गुप्ता, पूरन सिंह टेकाम, अनिल सिंह, बालनाथ यादव, रामकेश्वर राजवाड़े, श्रवण दास, रजनीश पांडेय, हरमिन्दर सिंह टिन्नी, उमेश अग्रवाल, छोटू थामस, विशाल गोस्वामी, रमेश जायसवाल, विश्व विजय सिंह तोमर, संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, राम प्रवेश पांडेय, सर्वेश तिवारी, रोचक गुप्ता, हर्ष जायसवाल, अमृतलाल यादव, प्रेमानंद तिग्गा, ललिता तिर्की, सोनू तिग्गा, दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह, संजय सोनी, इलू गुप्ता, कैलाश मिश्रा, मदन राजवाड़े, चंद्रबसु यादव, प्रबोध सिंह, बालीचरण, निशांत गुप्ता, दिव्य प्रकाश मिस्त्री सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply