अंबिकापुर। पुलिस अधीक्षक ने सरगुजा जिले के डीजे संचालकों की बैठक लेकर डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद आवाज के तय मानकों का ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी है। बैठक में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे।
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित की गई। डीजे संचालकों को किसी भी आयोजन, कार्यक्रम, रैली, जुलूस आदि में डीजे संचालन के पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही डीजे सिस्टम लगाने, साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। डीजे संचालन के दौरान किसी भी धर्म, संप्रदाय, जाति विशेष के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत नहीं बजाने के निर्देश दिए गए। उक्त दिशा-निर्देशों पर डीजे संचालकों ने भी अपनी सहमति प्रदान की एवं नियमों का उल्लंघन करने पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी डीजे संचालकों एवं ऑपरेटरों की होने पर आम सहमति बनी। इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह एवं सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सरगुजा जिले के डीजे संचालकों की ली बैठक डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर आवाज के तय मानक का ध्यान रखने दिए गए दिशा-निर्देश

Leave a reply