अंबिकापुर। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परसा के शिक्षक द्वारा कथित रूप से छात्राओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के मामले को कलेक्टर कुन्दन कुमार ने गंभीरता से लिया है और त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल के चार शिक्षकों को अध्यापन व्यवस्था के तहत अन्य स्कूलों में अध्यापन कार्य कराने आदेशित किया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बेहतर वातावरण बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चे निर्भीक होकर शाला आएं और अध्ययन कर सकें।
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा परसा हाईस्कूल में पदस्थ व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य कविता राजवंशी को उदयपुर विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल सोनतराई, व्याख्याता एलबी जनार्दन सिंह को मैनपाट विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल खडग़वां, व्याख्याता कंचनलता श्रीवास्तव को सीतापुर विकासखंड के हाईस्कूल पेटला व व्यख्याता धनंजय जायसवाल को विकासखंड लखनपुर के हाईस्कूल डांडकेसरा में अध्य्यन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।
पूर्णकालिक प्राचार्य व योग्य व्याख्याताओं की करें नियुक्ति
कलेक्टर ने विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने हेतु विद्यालय में एक पूर्णकालिक प्राचार्य एवं विद्यालय से अन्यत्र स्थानांतरित किए गए व्यख्याताओं के स्थान पर उसी विषय के योग्य व्याख्याताओं की पदस्थापना शीघ्र परसा हाईस्कूल में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी भी स्कूल में दूषित वातावरण की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसलिए करना पड़ा बदलाव
परसा हाईस्कूल की दो छात्राओं के द्वारा कथित रूप से एक व्याख्याता पर बैड टच का आरोप लगाते हुए बीते दिनों देर रात थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस व शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच के लिए स्कूल पहुंचे। प्रथम दृष्टि में व्याख्याता पर लगे आरोपों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपित के विरूद्ध अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कलेक्टर ने बड़ा बदलाव करते हुए यहां के व्याख्याता सह प्रभारी प्राचार्य सहित चार व्याख्याताओं को अन्यत्र पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। इसके परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने चारों व्याख्याताओं के अलग-अलग पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
कलेक्टर ने परसा हाईस्कूल के चार शिक्षकों का बदला अध्यापन स्थल स्कूलों में बेहतर वातावरण बनाने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश फोटो-कलेक्टर

Leave a reply