samvaad
छत्तीसगढ़

कृषि उपकरण और गौधन की पूजा कर उत्साहपूर्ण माहौल में मना हरेली पर्व फोटो-3 छोटा-छोटा एडजेस्ट कर देंगे


राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में बुधवार को हरेली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत धंधापुर के गोठान में राजपुर एसडीएम शशि चौधरी तहसीलदार डॉ.मोहन भारद्वाज, जनपद पंचायत के सीईओ विनोद जायसवाल, सरपंच सचिव व बिहान की महिलाओं ने देव स्थली पर कृषि औजार हल व गौधन की पूजा-अर्चना कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हरेली त्यौहार मनाया।
विकासखंड में हरेली त्यौहार को लेकर विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के लिए राजपुर के ग्राम पंचायत धंधापुर में सर्वप्रथम देवस्थली में कृषि औजार, हल व पशुधन की पूजार्चना की गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से गेड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ व जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व बच्चे काफी संख्या में उपस्थित रहे।
नवनिर्मित गोठान में लगाए गए 150 पौधे  
हरेली त्यौहार के मौके पर राजपुर नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षद, स्थानीय पत्रकारों व एसएलआरएम सेंटर की महिलाओं ने वार्ड क्रमांक-3 के नवनिर्मित गौठान में 150 नग फलदार पौधे लगाए। नगर पंचायत के सीएमओ राजेश कुशवाहा ने नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद सहित सभी वर्ग के लोगों, नगरवासियों से पौधारोपण के आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया था। सभी ने पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान मुख्य रूप से सब इंजीनियर मुकेश दुबे, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जयगोपाल अग्रवाल, पार्षद महेंद्र गुप्ता, धरम सिंह, बुंदकुंवर पैकरा, सफाई दरोगा अनुराग तिवारी, शुभम तिवारी, शिवा, कृष्णा राम व एसएलआरएम सेंटर की महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply