samvaad
छत्तीसगढ़

कोविड संक्रमण के खतरे से बचने स्कूली बच्चे लगवा रहे टीका


अंबिकापुर। कोविड-19 संक्रमण के खतरे से बचने के लिए 12 से 14 वर्ष उम्र तक के स्कूली बच्चे स्कूल में लग रहे शिविर में टीका लगवा रहे हैं। स्कूल में टीकाकरण शिविर लगने से टीका लगवाने में सुविधा हो रही है, इससे जिन बच्चों में टीका लगवाने में झिझक है वे भी दूसरे बच्चे को टीका लगाते देख प्रेरित हो रहे है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूलों में जाकर पात्र बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार टीम द्वारा पहले बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया जाता है। सर्दी, खांसी या बुखार वाले बच्चों को टीका नहीं लगाया जाता। बच्चों को टीका लगने के बाद आधा घंटा तक बैठने कहा जाता है ।

Leave a Reply