अंबिकापुर। शराब के नशे में झूम रही पत्नी को जब पति खाना बनाने के लिए बोला तो वह अनाप-शनाप बातें करने लगी। इससे क्षुब्ध होकर पति ने चूल्हे में जल रही लकड़ी को बुझाया और पत्नी की बेदम पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की विवेचना में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगी थी। मृतिका के पति पर हत्या का संदेह होने पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया। 24 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी सुलझाकर लखनपुर थाने की पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मृतिका के पिता तेजू राम पिता ननकू राम ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी लड़की मोहरमनी की शादी शिवनंदन गोड़ निवासी बगदरी से वर्ष 2016 मेें सामाजिक रीति-रिवाज से किया था, जिससे तीन बच्चे हैं। छह जुलाई की शाम तीन बजे ग्राम बगदरी के कोटवार ने फोन कर बताया कि उसकी लड़की मोहरमनी अपने ससुराल घर के कमरे में मरी पड़ी है। इस सूचना पर जब मायके पक्ष के लोग ग्राम बगदरी पहुंचे तो मोहरमनी अपने ही कमरे में जमीन पर बिछाए गए बिस्तर में मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर में जगह-जगह लकड़ी, डंडा से मारपीट से चोट का निशान था। घर के अंदर कमरे में जगह-जगह खून का धब्बा देखने के बाद वह इसकी सूचना लखनपुर थाने दिया। पुलिस ने घटनास्थल का परीक्षण करने के बाद मृतिका के पिता की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने महिला संबंधी अपराधों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक को दिए थे। इनके नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपित की पता-तलाश दौरान सदेही पति शिवनंदन गोड़ को पुलिस हिरासत में ली और कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकड़ा, फॉरेंसिक टीम, सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह, डेविड मिंज, एएसआइ अरुण कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक आमिर मझवार शामिल थे।
इसलिए कर दी हत्या-
हत्यारोपी शिवनंदन गोड़ ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को शाम करीब सात बजे वह मजदूरी करके घर आया तो दोनों बड़े बच्चे दादा-दादी के पास थे, छोटा बच्चा कमरे में सो रहा था। उसकी पत्नी मोहरमनी शराब पी थी, जिसे वह खाना बनाने के लिए कहा और खुद आग जलाने लगा। उसकी पत्नी शराब के नशे में हिल-डुल रही थी, जो खाना बनाने के लिए कहने पर उल्टा-सीधा बोलने लगी। जब वह उसे शांत रहने और सो जाने के लिए कहा तो नहीं मानी। इसके बाद वह गुस्से में आकर जल रही लकड़ी के डंडे को बुझाया और सिर, पेट, पीठ, सीना, बाजू, हाथ-पैर में मारा। मारपीट में सिर से खून निकल रहा था, जिससे उसकी पत्नी मौके पर दम तोड़ दी थी।
शराब के नशे में पत्नी की अनाप-शनाप बातों से क्षुब्ध पति ने डंडे से पीटकर की हत्या हत्यारोपी पति ने कड़ाई से पूछताछ में की स्वीकारोक्ति, 24 घंटे के अंदर आरोपित गिरफ्तार

Leave a reply