samvaad
छत्तीसगढ़

स्निफर डॉग से भी नहीं मिल पाया चार दिन से गायब बच्चे का सुराग दो वर्षीय मासूम बालक गया था जंगल की ओर, पुलिस ने जंगल, नदी-तालाब तक को खंगाल डाला


अंबिकापुर। सरगुजा जिले के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत ग्राम बुले में दो वर्षीय मासूम बालक पूनम अगरिया 28 जून को स्वजनों की बिना बताए जंगल की ओर चला गया, जिसका आज तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बालक के गायब होने की सूचना मिलने पर 29 जून से ही उसे ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ नदी, तालाब, नालों, खेतों को छान डाला लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। गांव के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ आसपास के जंगलों को भी पुलिस खंगाल डाली है। बच्चे के नहीं मिलने से स्वजन परेशान हैं। इसी क्रम में शुक्रवार एक जुलाई को पुलिस ने स्निफर डॉग की भी मदद ली, परंतु बच्चे का पता लगाने में सफलता नहीं मिल पाई है। ग्रामीण बच्चे की सुरक्षा के लिए दुआ कर रहे हैं। मासूम बच्चे के घर, जंगल, नदी नालों में नहीं मिलने से सभी हताश हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व एसडीओपी ग्रामीण अंबिकापुर अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी उदयपुर धीरेंद्र नाथ दुबे, चौकी प्रभारी मनोज सिंह व स्टॉफ, ग्रामीणों के साथ बच्चे का सुराग लगाने लगातार प्रयास जारी रखे हैं।

Leave a Reply